तमिलनाडु
स्थापना 1 नवम्बर, 1956, राजधानी चेन्नई, क्षेत्रफल 130058 वर्ग किमी, जनसंख्या 72147030, राजभाषा तमिल, मुख्यमन्त्री इडप्पी के. पलानीसामी, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, साक्षरता 80.1%, जिलो की संख्या 32, विधानसभा 234, लोकसभा सदस्य 39, राज्यसभा सदस्य 18
1. वर्ष 1901 में अंग्रेजो द्धारा मद्रास प्रेसीडेन्सी की स्थापना की गई जिसमें दक्षिण प्रायद्धीप के अधिकतर हिस्सो को शामिल किया गया ।
2. राज्य की पूर्वी तटीय भाग समतल एंव उपजाऊ है एंव डोडरबेटटा राज्य की सबसे ऊँची चोटी है ।
3. तमिलनाडु में कुल 17 नदी द्रोणियाँ पाई जाती हैं । चेन्नई बेसिन, पलार, पोन्नयार, कावेरी, बैंगई, नाम्बियर यहाँ की प्रमुख नदी हैं ।
4. यह क्षेत्र कृषि एंव खनिज की दृष्टि से उन्नत राज्य हैं । यहाँ मुख्य फसलों के रूप में चावल, ज्वार, गन्ना, सूरजमुखी, काज, मिर्च, कॉफी, इलायची का उत्पादन होता है ।
5. राज्य फेल्सपर, जिप्सम, चूना - पत्थर, क्वार्टजाइट, चीनी मिटटी डोलोमाइट खनिज के लिए प्रसिद्ध है । तमिलनाडु
में "नेवेली" लिग्नाइट कोयले की सबसे बडी खान है तथा सेलम में लौह - इस्पात उघोग स्थापित है ।
6. तमिलनाडु में आडियान, इरावलन, इरूलर, कदार मुख्य जनजातियाँ पाई जाती हैं । यह राज्य पौंगल, चितरै त्यौहारों के अलावा भरतनाटयम नृत्य के लिए भी प्रसिद्ध है ।
7. यहाँ का राजकीय पशु नालगिरि, राजकीय पक्षी इमराल्ड बतख, राजकीय फूल गोलोरेसिया लिली, राजकीय फल कटहल तथा राजकीय वृक्ष खजूर है ।