सिक्किम
गठन 16 मई, 1975, राजधानी गंगटोक, भाषाएँ लेप्चा, भूटिया, हिन्दी, नेपाली, लिम्बू क्षेत्रफल 7096 वर्ग किमी, जनसंख्या 610577, साक्षरता 81.4%, मुख्यमन्त्री पवन कुमार चामलिंग, राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल
1. सिक्किम भारत के पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थित है, जिसके पश्चिम में नेपाल, दक्षिण - पूर्व में भूटान, उतर और पूर्वोतर में तिब्बत तथा दक्षिण में पश्चिम बंगाल और दार्जिंलिंग स्थित हैं ।
2. हिमालय की जैव - विविधता से परिपूर्ण भारत का एक पर्वतीय राज्य है तथा हवश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटियों में से एक कंचनजंघा सिक्किम में ही स्थित है ।
3. तिस्ता यहाँ की प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी है जो उतर में सो - ल्हामो झील से निकलती है ।
4. सिक्किम राज्य में गुरूडोमार झील, सो - ल्हामो, कथोक, खेचोपलरी झील के साथ - साथ जेमू, रथोंग एवं लोनक ग्लेशियर स्थित हैं ।
5. राज्य की प्रमुख दर्रो नाथू लाए जेलेप ला के लिए भी जाना जाता है तथा प्रसिद्ध वैली सिक्किम में ही स्थित है ।
6. राज्य जैव - विविधता के साथ - साथ कृषि एवं खनिज दृष्टि से समृद्ध राज्य है ।
7. सिक्किम को "फलोधानों का स्वर्ग" कहा जाता है ।
8. यहाँ नेपाली, भूटिया, लेप्चा, गोरखा, क्षेत्री, नेवार, तमांग, मागर नामक जनजातियाँ पाई जाती हैं ।
9. किक्किम में कंचजघां नेशनल पार्क, शिंगवापंगोलाखा, राष्ट्रीय पार्क एवं वन्यजीव अभ्यारण्य हैं ।
10. यहाँ एक सदनीय विधानसभा है जिसमें सदस्यो की संख्या 32 तथा लोकसभा क्षेत्र की संख्या 1 है ।
11. राज्य पशु रेड पाण्डा, राज्य पक्षी फिजेण्ट, राज्य फूल नोबेल डेण्ड्रोबियम तथा राज्य वृक्ष रोडेडण्हृॉन है ।