एंड्रॉइड के जेस्चर्स

जब से आईफोन एक्स से होम बटन हटाया गया है , तो एप्पल ने फोन पर बेसिक नेविगेशन के लिए जेस्चर्स का एक नया सेट प्रस्तुत किया है। अगर आप यही जेस्चर्स अपने एंड्रॉइड फोन पर चाहते है तो आप एंड्रॉइड के लिए फ्री एप X Home Bar को काम में ले सकते है । इससे आप अपने एंड्रॉइड फोन की स्क्रीन के नीचे आईफोन एक्स स्टाइल होम बार जोड़ सकते है। यह वर्चुअल नेविगेशन बटन्स के ऊपर होता है । एप की सेटिंगस से स्वाइप अप , लेफ्ट और राइट के लिए कस्टमाइज एक्शन्स प्राप्त कर सकते है । आप होम बार का आकार ( विर्थ , हाइट और बॉटम मार्जिन ) बदल सकते है । अगर कोई एप फूल स्क्रीन में चल रहा है तो इसमें होम बार को छुपाने का विकल्प भी मौजूद है । इस एप का प्रो वर्जन 130 रुपये में प्राप्त कर सकते है । इससे बार का रंग बदल सकते है और अतिरिक्त फंक्शन्स प्राप्त कर सकते हैं ।